पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

B'day: टॉलीवुड में पहली फिल्म हिट, पर बॉलीवुड में फ्लॉप रही ये एक्ट्रेस, Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- एक्ट्रेस नेहा ओबेरॉय)
टॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहीं एक्ट्रेस नेहा ओबेरॉय 29 साल की हो चुकी हैं। 15 सितंबर, 1985 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। नेहा फिल्म प्रोड्यूसर धरम ओबेरॉय की बेटी और डायरेक्टर संजय गुप्ता की भतीजी हैं।
तेलुगु फिल्म से शुरू किया करियर
फिल्मी फैमिली से होने के कारण नेहा के लिए एक्टिंग को करियर के तौर पर चुनना आसान था। उन्होंने तेलुगु फिल्मों से करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म ‘Balu ABCDEFG’ (2005) थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा, उन्होंने एक और फिल्म ब्रह्मास्त्रम (तेलुगु, 2006) में भी काम किया है।
2007 में किया बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड में नेहा ऩे अपनी पारी फिल्म 'दस कहानियां' (2007) से शुरू की। इसके बाद वो 'EMI' (2008) और 'वुडस्टॉक विला' (2008) जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन खास सफलता नहीं मिली। वुडस्टॉक विला में नेहा की एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
इन दिनों वो एक्टर इमरान खान के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। ऐसी भी खबरें थीं कि नेहा को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ब्लू’ के सीक्वल के लिए साइन किया गया है, जिसका नाम ‘आसमान’ होगा।
हीरा व्यापारी से की शादी
फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चलने के बाद नेहा ने दिसंबर, 2010 में हीरा व्यापारी विशाल शाह से शादी की।
आगे की स्लाइड्स में देखें नेहा ओबेरॉय की कुछ तस्वीरें...