(फाइल फोटो- दिलीप कुमार)
बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले एक्टर दिलीप कुमार आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, इन दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं है। दिलीप कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं, जिन्होंने अपना नाम बदला है।
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे स्टार्स की लंबी लिस्ट है, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए या किसी के कहने पर अपने नाम बदल लिए। दिलीप कुमार का वास्तविक नाम मो. यूसुफ खान है।
उन्होंने करियर की शुरुआत फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से की थी, लेकिन ना ही फिल्म को पसंद किया गया और ना ही दिलीप कुमार ज्यादा नोटिस किए गए। साल 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया। ये फिल्म कामयाब रही और लोगों ने पहली बार दिपील कुमार पर ध्यान दिया। इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हर कामयाब फिल्म के साथ उनकी इंडस्ट्री में कद बढ़ता चला गया।
92 साल के हो चुके दिलीप कुमार ने कुछ महीने पहले ही अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज की है, जिसके जरिए उनके फैन्स को उनकी जिंदगी की सुनी-अनसुनी कहानियां जानने का मौका मिलेगा।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही और बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने बदले अपने नाम...