बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल 46 के हो चुके हैं। 27 जनवरी 1967 को मुंबई महाराष्ट्र में जन्मे बॉबी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड (मेल) दिया गया था। वैसे, हम आपको बता दें कि वे इससे पहले फिल्म 'धरम वीर' में बतौर एक चाइल्ड एक्टर धर्मेन्द्र का बचपन जी चुके हैं। बॉबी देओल का बचपन का नाम विजय सिंह देओल है।
बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि एक्टर-एक्ट्रेस अपना नाम बदलकर एंट्री मारते हैं और छा जाते हैं। बॉबी देओल के अलावा ऐसे कई स्टार्स बॉलीवुड में हैं, जो नाम बदलकर खूब नाम कमा रहे हैं, तो ऐसे भी स्टार्स की कमी नहीं हैं, जिन्हें नाम बदलने के बाद भी सफलता नहीं मिली। आज के पैकेज में हम बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होनें या तो अपना नाम पूरा बदल लिया है या फिर अपना अंतिम नाम हटा दिया या बदल लिया है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए, सेलिब्रिटीज के असली नामों के बारे में...