पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिकिनी पहनने वाली पहली एक्ट्रेस थीं शर्मिला, आज भी दिखती हैं ग्लैमरस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शर्मिला टैगौर की तब और अब की फोटो )
शर्मिला टैगोर हिंदी फिल्मों की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आज भी एक्टिव और फिट हैं। 70 साल (8 दिसंबर, 1944) की हो चुकीं शर्मिला ने अपना फिल्मी करियर 1959 में बंगाली फिल्म से शुरू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1964 में आई ‘कश्मीर की कली’ थी।
शर्मिला बिकिनी पहनने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं। फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर बिकिनी में उनकी फोटो आई थी। इसके अलावा फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में भी वो बिकिनी में नजर आई थीं। ये बोल्ड तस्वीरें देखकर कई लोगों ने तब उनकी तीखी आलोचना भी की थी। बॉलीवुड में बोल्ड फैशन की ट्रेंड सेटर रहीं शर्मिला आज भी काफी फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं।
शर्मिला टौगोर 2004 से 2011 तक इंडियन फिल्म सेंसर बोर्ड की चेयरपर्सन रहीं। उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण सम्मान भी दिया है। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में आई ‘ब्रेक के बाद’ थी। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने कहा था कि उनके बिकिनी पहनने पर काफी बवाल हुआ था, पर उन्हें उसमें कुछ भी गलत नहीं लगा। तब से अब तक भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेसेस रील और रियल लाइफ में काफी सशक्त हो गई हैं।
रेखा, अमिताभ बच्चन से लेकर, नीतू सिंह, श्रीदेवी सहित बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो उम्र को मात देते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में...