पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Stars Don't Have Time To Watch Films

जिनकी फिल्मों की दीवानी है दुनिया उनके पास नहीं फिल्म देखने का टाइम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- आमिर खान)
जिनकी फिल्में सभी देखते हैं, वे खुद फिल्में देखने के लिए मुश्किल से वक्त निकाल पाते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स की।
आमिर खान जल्द ही अपने टीवी शो 'सत्यमेव जयते' को लेकर लौट रहे हैं। वहीं, उनकी नई फिल्म PK की झलक भी दर्शकों के सामने है। आमिर की फिल्मों का इंतजार करने वाले दर्शक शायद ये नहीं जानते होंगे कि आमिर खुद फिल्में कम ही देखते हैं।
इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स मेन स्ट्रीम की फिल्में तभी देखते हैं, जब या तो इन्हें स्पेशल स्क्रीनिंग में बुलाया जाए या फिर किसी फिल्म की बहुत वाहवाही हो।
ऐसा इसलिए क्योंकि वो खुद अपनी फिल्मों की शूटिंग और बाकी असाइनमेंट्स में बिजी रहते हैं। किसी खास फिल्म को देखने के लिए ही वो अलग से वक्त निकाल पाते हैं।
आमिर खान बहुत कम फिल्में देखते हैं। उनका कहना है कि यदि फिल्म स्लो है, तो वे उसे अधिक देर तक नहीं देख सकते। वे कॉमेडी फिल्में देखते हैं, ताकि पूरे समय एंटरटेनमेंट हो सके।
आमिर एक आम दर्शक की तरह फिल्म देखते हैं। वे भूल जाते हैं कि वे एक एक्टर हैं। पिछले दिनों उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘बैंग बैंग’ के बारे में कहा था कि वे इसे देखने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकते।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ और बॉलीवुड स्टार्स के बारे में...