पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिन्हें है अब भी हाथ पीले होने का इंतजार, कोई 38 तो कोई 40 के पार!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और सेलिब्रिटीज के बारे में ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलने लगी है। सबसे पहले खबर आई थी जॉन अब्राहम के बारे में कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इसके बाद टीवी से सिनेमा में एंट्री मारने वाले सुशांत सिंह राजपूत की शादी की खबर आई। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
ताजा खबर है अभिनेत्री और मॉडल समीरा रेड्डी के बारे में। सुना है कि दिसंबर 2013 में सगाई कर चुकीं समीरा ने अप्रैल 2014 में शादी की प्लानिंग की थी, लेकिन उन्होंने 21 जनवरी को ही शादी कर ली है। 31 साल की हो चुकीं समीरा ने अपने 31 वर्षीय प्रेमी अक्षय वर्दे को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया है। गौरतलब है कि समीरा अक्षय को पिछले दो साल से डेट कर रही थीं।
खैर, समीरा रेड्डी ने तो 31 साल की होते ही शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो 35 साल क्रॉस कर चुकी हैं और उनकी शादी के संदर्भ में अभी भी कोई सुगबुगाहट नहीं है। आइये, एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस पर...