पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इन्हें अब भी हैं हाथ पीले होने का इंतजार, कोई 35 तो कोई 40 के पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- दिव्या दत्ता और प्रिटी जिंटा)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 37वां जन्मदिन (25 सितंबर, 1977) मना रही हैं। दिव्या नॉन फिल्मी पंजाबी परिवार में पैदा हुईं, लेकिन आज उनकी गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी मां डॉक्टर हैं और दिव्या जब 7 साल की थीं, तभी उनके पिता के निधन के बाद मां ने ही उनकी और भाई की अकेले परवरिश की है।
‘बागवान, ’भाग मिल्खा भाग, ’दिल्ली 6', ’गिप्पी’, ’स्टेनले का डब्बा’, ’रागिनी एमएमएस’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुकीं दिव्या सिनेमा में आने से पहले कई पंजाबी टीवी कमर्शियल्स में काम कर चुकीं हैं। उनके अनुसार, वो आज भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े फैसले मां से सलाह के बाद ही लेती हैं। 37 साल की दिव्या आज भी सिंगल हैं।
खबरों के अनुसार, मई 2005 में ले. कमांडर संदीप शेरगिल नाम के शख्स से उनकी सगाई हुई थी, लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। हालांकि, इन दोनों के कई मौकों पर साथ घूमते देखा गया था। दिव्या एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिनके अफेयर के किस्से कम ही सुनने को मिले हैं।
प्रिटी जिंटा:
बॉलीवुड की कुंवारियों में एक डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा भी हैं। क्रिकेटर युवराज सिंह (कथित तौर पर) और बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ अफेयर के कारण चर्चा में रह चुकीं प्रिटी ने अब तक शादी नहीं रचाई है। 38 साल की हो चुकी इस अभिनेत्री का नाम शादीशुदा फिल्मकार शेखर कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसी ही कुछ और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में...