पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tina Ambani And Many Bollywood's Yesteryear Actresses Then And Now

58 की उम्र में ऐसी दिखने लगीं टीना, बदले इन 7 एक्ट्रेसेस के भी Look

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीना मुनीम अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस रही हैं। 1975 में ‘मिस टीन’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सेकंड रनर-अप रहने के बाद उनपर देव आनंद की नजर पड़ी और वो उन्हें फिल्मों में ले आए। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में टीना ने ‘मिस फोटोजेनिक’ और ’मिस बिकिनी’ जैसे टाइटिल्स भी जीते थे। टीना मुनीम अब 58 साल (11 फरवरी, 1957) की हो चुकी हैं। कभी ग्लैमरस गर्ल रहीं टीना की पहचान अब एक समाजसेवी और बिजनेसमैन की पत्नी की है। वक्त के साथ उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है।
देस परदेस’ से किया डेब्यू
1978 में देव आनंद ने टीना को अपनी फिल्म ‘देस परदेस’ से लॉन्च किया। इसके बाद वो ‘कर्ज’ (1980), ’लूटमार’ (1980), ’आपके दीवाने’(1980), ’खुदा कसम’ (1981) जैसी फिल्मों में नजर आईं। 1981 में ही सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म ‘रॉकी’ से लॉन्च करने का मन बनाया तो संजय की हीरोइन बनी थीं टीना। ये फिल्म टीना के करियर की सफल फिल्मों में से एक रही।
संजय दत्त और राजेश खन्ना से जुड़ा नाम
रॉकी के वक्त टीना मुनीम का नाम संजय दत्त से जुड़ा, लेकिन जल्द ही टीना के अफेयर के चर्चे उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना से होने लगे। 1981 से 1987 तक टीना और राजेश रिलेशनशिप में रहे। राजेश टीना के फिल्मों में काम करने के पक्ष में नहीं थे और इसी से दोनों के बीच दूरिया बढ़ीं। 1987 में राजेश से ब्रेकअप के बाद टीना में आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने का मन बनाया और बॉलीवुड करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनकी दो फिल्में इसके बाद रिलीज हुईं।
बनी अंबानी परिवार की बहू
इसी बीच टीना की जिंदगी में बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी की एंट्री हुई और दोनों ने 1992 में शादी कर ली। इस शादी को करीब 22 साल हो चुके हैं। टीना-अनिल के दो बेटे हैं।
2012 में हैलो मैगजीन की कवर गर्ल बनी टीना अब बॉलीवुड से दूर पेज-3 पार्टियों और इवेंट्स में नजर आती हैं। अब भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है, लेकिन उनका लुक जरूर बदल गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें 70-80 के दशक की कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक...