(दुबई के सेंचुरी फॉल्स स्थित बच्चन कपल के घर की तस्वीर, इनसेट में बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन।)
दुबई पिछले कुछ समय में ऐसे शहर के रूप में उभरा है जो सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बन गया है। भारतीय सितारों की बात करें तो यहां कई स्टार्स ने आशीलान घर खरीद रखे हैं। ऐसा करने वालों में बॉलीवुड स्टार
शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है।
साल 2008 में दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त गिरावट आई थी। वैश्विक मंदी के चलते यहां के कई प्रोजेक्ट्स ठप्प पड़ गए थे। इससे यहां के टूरिज्म को भी घाटा हुआ था, लेकिन पिछले 2-3 सालों में यहां का मार्केट फिर से उठ खड़ा हुआ है और कई सेलिब्रिटीज के लिए ये जगह फेवरेट बन गई है।
27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिजम डे है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिनका नया ऑल टाइम फेवरेट डेस्टिनेशन बन गया है दुबई।
मुंबई में 5 बंगलों के अलावा
अमिताभ बच्चन का एक आलीशान घर पेरिस में भी है। खबरों के अनुसार, उन्हें ये घर पत्नी जया बच्चन ने गिफ्ट किया था। वहीं, अभिषेक और ऐश्वर्या को दुबई की
खूबसूरती इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहां शानदार विला खरीदा है।
जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स के सेंचुरी फॉल्स में उनका 54 करोड रुपए की कीमत का विला है, जिसे उन्होंने 2013 में खरीदा था। खबरों के अनुसार, बच्चन कपल ने घर बेटी आराध्या के लिए लिया है।
आगे पढ़ें, इन सेलिब्रिटीज के लिए दुबई बना फेवरेट होम डेस्टिनेशन...