(फाइल फोटो- ऋतिक-सुजैन (बाएं), अनुराग-कल्कि और तनुजा- शोमू मुखर्जी)
काजोल की मां और बीते जमाने की एक्ट्रेस तनुजा आज 71 साल की हो चुकी हैं। जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने वाली तनुजा शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति शोमू मुखर्जी से अलग हो गई थीं, लेकिन दोनों ने तलाक नहीं लिया।
तनुजा के अनुसार, बिगड़ते रिश्तों के कारण उन्होंने दोनों बेटियों (काजोल और तनीषा) को बोर्डिंग स्कूल भेजने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि उन्होंने कभी बच्चों के सामने झगड़ा नहीं किया। स्कूल में भी दोनों पेरेंट्स की तरह ही बच्चों से मिलने जाते थे। सालों तक अलग रहने के बाद अप्रैल 2008 में बीमारी के चलते शोमू मुखर्जी का निधन हो गया।
बॉलीवुड में ऐसे और भी कपल्स हैं, जिनका वैवाहिक रिश्ता खत्म हो चुका है और वे एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक तलाक नहीं लिया है।
पिछले दिनों
ऋतिक रोशन और सुजैन का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा। ये कपल भी लंबे समय से अलग रह रहा है, लेकिन दोनों के बीच अब तक तलाक नहीं हुआ है। ये मामला फिलहाल कोर्ट में है।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में...