पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाने ही नहीं बनाने में भी परफेक्ट हैं दीपिका, जानें बाकी स्टार्स का हाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- दीपिका पादुकोण)
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन में बिजी हैं। वो फूड यात्रा कर रही हैं और खाने पर बेस्ड इस फिल्म का खा-खाकर ही प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, जब खुद खाना बनाने की बात आई, तो परिणीति का कहना है कि वो बहुत गंदी कुक हैं। उन्हें ठीक से चाय तक बनानी नहीं आती।
यूं भी हम सोचते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ काफी हाईप्रोफाइल होती है। कैमरा के सामने एक्टिंग करने और खाली वक्त में घूमने के अलावा उन्हें क्या अच्छा लगता होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें कुकिंग करना काफी पसंद है।
अक्षय कुमार तो किसी जमाने में शेफ ही रहे हैं। वहीं, परफेक्ट फिगर वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी सिर्फ खाने की ही नहीं, बल्कि बनाने की भी शौकीन हैं। दीपिका मानती हैं कि वो बेहद अच्छी कुक हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, "मां ने मुझे घरेलू कामों को भी अच्छी तरह सिखाया है। मुझे खाना बनाना आता है। मुझे लगता है कि सभी एक्ट्रेसेस में मैं ही एक ऐसी हूं जो इस काम को परफेक्शन से कर सकती हूं।"
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिन्हें कुकिंग करना भी पसंद है...