पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebrities Who Have Different Business Ventures

कोई चलाता है रेस्टोरेंट, कोई है बार का मालिक, ये हैं Celebs के बिजनेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुन रामपाल फिल्म ‘रॉय’ से एक बार दर्शकों के सामने हैं। करीब दो साल बाद उनकी कोई फिल्म आ रही है। अर्जुन की आखिरी फिल्म 2013 में आई ‘सत्याग्रह’ थी। सत्याग्रह सहित उनकी पहले की कुछ फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसलिए इस बार खुद अर्जुन और उनके फैन्स को फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ दूसरे बिजनेस से भी धन कमाते हैं। इनकी फिल्में ना भी चलें तो भी बिजनेस से उनका बैंक बैलेंस बना रहता है। अर्जुन भी कुछ ऐसा ही करते हैं।
दिल्ली में है लाउंज बार
अर्जुन ‘रॉय’ में फिल्म डायरेक्टर बने हैं और असल जिंदगी में भी वो ऐसा कुछ ट्राय कर सकते हैं। ऐसा वो एक इंटरव्यू में कह चुके हैं। वहीं, वर्तमान में उनके बिजनेस की बात करें तो अर्जुन का ‘लैप' नाम से दिल्ली में एक लाउंज बार है, जो काफी सफल है। इसके अलावा वो ‘चेसिंग गणेशा’ नाम से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं। वर्ष 2006 में स्थापित यह कंपनी अब फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। अर्जुन के बिजनेस की जिम्मेदारी उनकी पत्नी मेहर जेसिया संभालती हैं।
बॉलीवुड से खेल जगत तक ऐसे कई सेलेब्स हैं जो अपने मेन प्रोफेशन के अवाला दूसरे बिजनेस से भी कमाई करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में...