(बाएं से... सहेली के साथ राखी सावंत, दूसरी फोटो में टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा)
एक्ट्रेस राखी सावंत की सहेली ने उनकी फिल्म के डायरेक्टर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। राखी की फिल्म ‘मुंबई कैन डांस साला’ जनवरी में रिलीज हो रही है। मुंबई में इसी फिल्म का प्रमोशनल इवेंट चल रहा था। इस दौरान राखी की एक सहेली कास्टिंग काउच का आरोप लगाते हुए फिल्म के डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा से जा भिड़ी और उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया।
दोनों के बीच जमकर हाथपाई हुई। इस दौरान राखी सावंत ने भी सहेली द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने सहेली की आपबीती मीडिया से शेयर की। खैर, आरोप सच हैं या झूठे यह तो आगे ही पता चल पाएगा।
वैसे ये पहला मामला नहीं है जब किसी डायरेक्टर पर कास्टिंग काउच या छेड़छाड़ जैसे आरोप लगे हों। इसे तरह के कई मामले पहले भी आ चुके हैं जिसमें शक्ति कपूर से लेकर मुधर भंडारकर जैसे नाम शामिल थे।
परिधि शर्मा ने लगाए थे डायरेक्टर पर आरोप
‘जोधा अकबर’ फेम टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा भी शो के डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। परिधि के अनुसार शो के डायरेक्टर संतराम वर्मा ने शूटिंग के दौरान उनका यौन शोषण किया है। खबर यहां तक थी कि परिधि ये शो छोड़ रही हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
मधुर भंडारकर, शाइनी आहूजा से आदित्य पंचोली तक कई स्टार्स यौन शोषण जैसे मामलों में फंस चुके हैं। आइये, नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ मामलों पर, क्लिक करें आगे की स्लाइड्स...