हिंदी फिल्मों के एवरग्रीन एक्टर कहे जाने वाले एक्टर देव आनंद और एक्ट्रेस-सिंगर सुरैया की लव स्टोरी आज भी याद की जाती है। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन ये अपने जमाने की हिट जोड़ी थी। दोनों ने करीब 6 फिल्मों में साथ काम किया।
इनमें विद्या (1948), साहिर (1949), जीत (1949), नीली (1950), सनम (1951), दो सितारे (1951) फिल्में शामिल हैं। लेकिन रियल लाइफ में जोड़ी टूटने के बाद रील लाइफ में भी ये दोनों सितारे कभी साथ नहीं दिखे।
इस लव स्टोरी की दुखद अंत हुआ था। सुरैया की नानी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। उनके विरोध के कारण जब सुरैया पीछे हट गईं तो देव आनंद पूरी तरह टूट गए थे।
ये रिश्ता खत्म होने के कुछ साल बाद देव आनंद ने अपनी को-स्टार रहीं एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से सादे समारोह में शादी कर ली थी। वहीं, सुरैया ताउम्र अकेली ही रहीं।
बॉलीवुड स्टार्स की ऐसी कई जोड़ियां हैं, जो रियल लाइफ में किसी अनबन के चलते रील लाइफ से भी गायब हो गईं। ऐसी ही एक जोड़ी है
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की।
1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से ऐश्वर्या राय और
सलमान खान का इश्क शुरू हुआ था। करीब दो साल तक ये रिश्ता चला। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन ये बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल था, लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही इनके बीच इतनी दूरियां आ गईं कि फिर ये कभी आमने-सामने भी नहीं आए। ये फिल्म सलमान और ऐश की साथ में पहली और आखिरी फिल्म थी।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसी ही कुछ स्टार जोड़ियों के बारे में...