26 जनवरी की रात हॉलीवुड में ग्रैमी अवॉर्ड की धूम रही। संगीत के क्षेत्र में यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका की विज्ञान अकादमी द्वारा हर साल दिए जाने वाले इस अवॉर्ड समारोह में इस क्षेत्र से जुड़े सितारों को सम्मानित किया जाता है। इस साल 56वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिलिस के स्टैप्लेस में किया गया।
सेरेमनी के दौरान हॉलीवुड की जाने-माने सिंगर्स ने अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने की कोशिश की। इसके अलावा फीमेल सिंगर्स रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती भी नजर आईं। हॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन बियोन्से, कैटी पेरी और टेलर स्विफ्ट ने ग्रौमी अवॉर्ड के दौरान स्टेज पर अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया।
इस दौरान बियोन्से द्वारा झीनी ड्रेस पहनकर पति जे जेड के साथ दिए गए परफॉर्मेंस पर सबकी नजर टिक गई। दोनों यह परफॉर्मेंस 'ड्रंक इन लव' सॉंन्ग के साथ दिया। कैटी पैरी ने डार्क हॉर्स के परफॉर्मेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं टेलर स्विफ्ट पियानो पर अपने गीत 'आल टू वेल' का शानदार प्रस्तुतीकरण करती नजर आईं।
अवॉर्ड्स की यह शाम सेलिब्रिटीज के परफॉर्मेंस के कारण एकदम गुलाबी हो चुकी थी। अब शब्दों में इसे क्या बांधे आप खुद ही तस्वीरों में देख लीजिए सेलेब्स के इन जोशीले और तड़क-भड़क भरे परफॉर्मेंस की झलक...