'खिलाड़ी 786' में बलमा... गाने पर
अक्षय कुमार के साथ झूमती नजर आईं एक्ट्रेस क्लॉडिया शिसेला 28 साल (12 फरवरी, 1987) की हो गई हैं। पोलैंड की रहने वाली क्लॉडिया ने 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। क्लॉडिया ने हिंदू धर्म अपना लिया है।
क्लॉडिया भारत की ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ की ब्रांड एम्बेसडर थीं। यूनिवर्सिटी ने उन्हें ‘न्यू प्रॉमिसिंग फॉरेन फेस इन इंडिया’ टाइटिल से भी नवाजा था। इसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड में करियर बनाने का मौका मिला।
मॉडलिंग करियर
2006 में जर्मनी सुपरमॉडल गर्ल्स के ऑनलाइन पोल में क्लॉडिया टॉप पर रहीं। 2008 में वो ऑस्ट्रिया में ‘क्वीन शो’ के लिए सिलेक्ट हुईं। इस दौरान टूरिस्ट सीजन में उन्होंने कई प्रमोशनल फोटोशूट्स किए, मैगजीन और ऐड का चेहरा बनीं। इसके अलावा भी वो कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।
क्लॉडिया का करियर
15 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू करने वाली क्लॉडिया '
बिग बॉस सीजन 3' में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'खिलाड़ी 786' में आइटम नंबर किया है। इसके अलावा वो जर्मन, इंग्लिश, इटालियन, बंगाली, पंजाबी और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें क्लॉडिया शिसेला की कुछ फोटोज...