(फाइल फोटो- फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के एक सीन में मधुबाला के साथ दिलीप कुमार, दाईं ओर पत्नी सायरा बानो के साथ दिलीप कुमार)
11 दिसंबर को 92 साल के हुए दिलीप कुमार बॉलीवुड के महान कलाकार हैं। यूं तो उनके कई दीवाने थे, लेकिन एक दौर में अभिनेत्री मधुबाला और उनका इश्क खूब सुर्खियों में था। तब इनकी प्रेमकहानी किसी से छुपी नहीं थी और ना ही दिलीप और मधुबाला ने कभी इसे छुपाया।
आज दिलीप कुमार सायरा बानो के साथ शादी के 48 सफल साल गुजार चुके हैं। लेकिन कभी वो मधुबाला के दीवाने थे। एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले इन दो कलाकारों के बीच ऐसा क्या हुआ कि ये रिश्ता शादी में नहीं बदल सका।
मधुबाला और दिलीप कुमार दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान को ये रिश्ता पसंद नहीं था। दरअसल, वो नहीं चाहते थे कि मधुबाला किसी भी प्रेम प्रसंग में पड़ें। वो दिलीप कुमार को रिजेक्ट कर चुके थे। तभी फिल्म ‘नया दौर’ दिलीप कुमार के साथ मधुबाला भी थीं। शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर जाना था, लेकिन मधुबाला के पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी। तब डायरेक्टर ने उन्हें निकालकर फिल्म में वैजंतीमाला को ले लिया। इससे गुस्साए मधुबाला के पिता ने फिल्म के डायरेक्टर पर केस कर दिया। यहां तक कि दिलीप कुमार ने मधुबाला के पिता को कुछ अपशब्द भी कहे, जिससे मधुबाला बेहद गुस्सा हो गईं और उन्होंने दिलीप कुमार से उनके पिता से माफी मांगने को कहा। लेकिन दिलीप कुमार ने इनकार कर दिया। दिलीप कुमार ने मधुबाला के सामने शर्त रखी थी कि वो पिता और उनमें से किसी एक को चुनें। पिता और दिलीप कुमार में से एक को चुनने के फैसले में मधुबाला ने पिता को चुना और दिलीप कुमार उनसे हमेशा के लिए जुदा हो गए।
मधुबाला और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी बॉलीवुड की चर्चित कहानियों में से एक है। हालांकि, मधुबाला से पहले भी दिलीप साहब एक और एक्ट्रेस से इश्क को लेकर सुर्खियों में रहे थे।
जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें....