कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं टीना मुनीम आज देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने की बहू हैं। 11 फरवरी को ही टीना ने अपना 58वां बर्थ डे मनाया है। टीना को पहली नजर में देखते ही अनिल अंबानी ने पसंद कर लिया था, लेकिन अंबानी परिवार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने घर की बहू बनाने के पक्ष में नहीं था। आखिरकार कुछ सालों के बाद अंबानी परिवार को मानना ही पड़ा और 1992 में दोनों की शादी हुई थी। टीना के जन्मदिन के मौके पर जानिए अंबानी परिवार की बहुओं की लाइफ स्टाइल, पसंद, फैमिली बैकग्राउंड से जुड़े कुछ फैक्ट्स।
अंबानी परिवार की दो बहुएं
देश के प्रसिद्ध उद्योग घराने की बड़ी बहू नीता जहां एक साधारण फैमिली से थीं, वहीं छोटी बहू टीना चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस। इन दोनों के ही इंटरेस्ट, फैशन स्टाइल और बैकग्राउंड बहुत अलग-अलग है। दोनों कला प्रेमी तो हैं, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में। जहां नीता अंबानी फैशन और ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ रही हैं, वहीं टीना अंबानी बरसों पहले इस दुनिया से बाहर निकल आई थीं।
फैमिली बैकग्राउंड:
नीता: मुंबई में जन्मीं और पली-बढ़ीं नीता अंबानी की परवरिश एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुई। उनके पिता बिरला ग्रुप में सीनियर एग्जीक्यूटिव थे। शादी के पहले नीता प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं। शुरू से ही उन्होंने पैसे का महत्व समझा है। यही कारण है कि जब उनके बच्चे छोटे थे तो वे उन्हें पांच रुपए पॉकेट मनी देती थीं।
टीना: गुजराती जैन परिवार में जन्मीं टीना अंबानी का शादी से पहले नाम निरुवती मुनीम था। टीना की परवरिश मुंबई में हुई। वे शुरू से ही ग्लैमरस लाइफ जीना चाहती थीं। इसी के चलते उन्होंने वर्ष 1975 में इंटरनेशनल टीन प्रिंसेंस कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और फिर फिल्मों में कदम रखा।
आगे की स्लाड्स में जानें नीता और टीना अंबानी की फैशन स्टाइल और पर्सनल इंटरेस्ट के बारे में...