पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Farha Naaz Older Sister Of Tabbu Birthday

B'day: तब्बू अब भी कमा रही हैं नाम, पर बहन फराह हो गईं गुमनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अभिनेत्री तब्बू और उनकी बड़ी बहन अभिनेत्री फराह नाज)
अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने की कला तो कई एक्ट्रेसेस में होती है, लेकिन एक्टिंग के साथ खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने की अदा बहुत कम अभिनेत्रियों में होती है। 80 के दशक में एक अभिनेत्री ऐसी ही थी, जो अपनी एक्टिंग और अभिनय से दर्शकों की चहेती बन गई। वो अभिनेत्री जिसे लोग फराह नाज के नाम से जानते हैं। हैदराबाद की रहने वाली फराह का जन्म 9 दिसंबर, 1968 को मुस्लिम परिवार में हुआ था।
80 और 90 के दशक में फराह ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया, जिनमें राजेश खन्ना के साथ ऋषि कपूर, संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मिथुन, गोविंदा, सनी देओल और आमिर खान के नाम शामिल हैं। फराह ने 20 साल फिल्मी करियर के दौरान 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड की ये सफल एक्ट्रेस 2005 के बाद गुमनाम हो गई।
फराह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में 'फासले' से की थी और आखिरी फिल्म 'शिखर' (2005) की। वैसे फराह की पहचान जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन होना भी है। इसके साथ वो अभिनेता विंदू दारा सिंह की तलाकशुदा भी हैं।
बर्थ डे के मौके पर जानें उनके फिल्मी करियर के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें। फराह के बारे में ज्यादा जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...