अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा का फैशन न सिर्फ उनकी नजर में बेहतर है, बल्कि कई मॉडल्स और एक्ट्रेस भी इसकी तारीफ करती हैं।
जब वर्ष 2009 में
बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, तब मिशेल को लोग सिर्फ अमेरिका की प्रथम महिला के तौर पर जानते थे, लेकिन आज वे एक फैशन आइकॉन के तौर पर पहचानी जाती हैं। 17 जनवरी को 50 साल की हो चुकीं मिशेल ओबामा के फैशन को मॉडलिंग जगत में फॉलो किया जा रहा है।
यही कारण है कि फैशन मैगजीन वोग ने उन्हें दो बार अपने कवर पेज पर जगह दी है। उन्हें खूबसूरत बनाने में भले ही उनके डिजाइनर्स का योगदान हो, लेकिन वे यह अच्छी तरह जानती हैं कि उनके पहनावे का दुनिया पर क्या असर होने वाला है।
जब वे मिसेस ओबामा नहीं थीं, तब भी उनका पहनावा फैशन डिजानर्स तय करते थे। फर्क इतना है कि आज उनके डिजाइनर्स में न सिर्फ अमेरिकी शामिल हैं, बल्कि भारतीय, थाइलैंड और ताइवानी मूल के डिजाइनर्स भी मिशेल के लिए ड्रेस डिजाइन करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, कौन हैं फर्स्ट लेडी के टॉप डिजायनर, कौन-कौन सेलिब्रिटीज करते हैं उन्हें फॉलो और क्या है मिशेल ओबामा की खास पसंद...