पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धोनी पर बनेगी फिल्म, जानिए और किन खेल हस्तियों पर बन चुकी हैं फिल्में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फिल्म के फर्स्ट लुक में सुशांत सिंह राजपूत)
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म अब बहुत जल्द सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस फिल्म में धोनी के किरदार को सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे। इस फिल्म का नाम 'M.S. Dhoni The Untold Story' रखा गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे करेंगे। फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धोनी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी डेब्यू मूवी 'काई पो छे' में बच्चों को क्रिकेट सिखाते नजर आए थे।
कैसा है फर्स्ट लुक?
फिल्म के फर्स्ट लुक में सुशांत अपने कंधे पर बल्ला उठाए हैं। बल्ले पर माही (MAHI) लिखा हुआ है। इसके साथ सुशांत ने 7 नंबर वाली टीम इंडिया की टी-शर्ट पहन रखी है। ये पोस्टर बैक साइड से है।
साक्षी ने किया ट्वीट
धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर अपलोड करके ट्वीट किया, "Clearing out all those rumours being carried out past few days.It was all false.. Here you go ....BOOM !!!"
धोनी की लाइफ स्टाइल और फैशन हमेशा चर्चा में रहता है। क्रिकेट ग्राउंड पर अपने जोश से दर्शकों का दिल जीतने वाले धोनी फैशन जगत में भी उतने ही लोकप्रिय हैं। धोनी की हेयर स्टाइल हमेशा ही चर्चा में रही है और बड़ी संख्या में यंगस्टर्स उन्हें फॉलो करते हैं।
धोनी का जीवन कई युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनका समर्पण, काम को करने की जिद, जज्बा और जुनून युवाओं को हमेशा ही प्रेरित करता है। धोनी के जीवन और उनकी कार्यशैली पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें और किन-किन खेल हस्तियों के जीवन पर बनी हैं फिल्में...