हाल ही आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान बंगाली बाला मोनाली ठाकुर को सम्मानित किया गया। मोनाली को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) के अवॉर्ड्स का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'लुटेरा' के गीत 'संवार लूं...' के लिए मिला है। गौरतलब है कि इस कैटेगरी में श्रेया घोषाल को 'नगाड़ा...' (गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'सुन रहा है न तू..' के लिए, चिन्मयी को 'तितली' (चेन्नई एक्सप्रेस), शलमाली खोलगड़े को 'बलम पिचकारी...' (ये जवानी है दीवानी) और मोनाली ठाकुर को 'संवार लूं...' (लुटेरा) के लिए नामांकित किया गया था। मोनाली अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं।
पिछले साल यह अवॉर्ड शलमाली खोलगड़े को 'परेशां...' (इशकजादे) के लिए मिला था। कलकत्ता में जन्मी मोनाली एक म्यूजिकल फैमिली से हैं और फ़िल्मी गानों के साथ-साथ हिन्दुस्तानी क्लासिकल संगीत के लिए भी जानी जाती हैं।उनके पिता शक्ति ठाकुर बंगाल के जाने-माने सिंगर्स में से एक हैं।
मोनाली को लोग एक सिंगर के रूप में तो अब जान ही चुके हैं, लेकिन वे एक डांसर और एक्टर भी हैं, यह कम ही लोग जानते हैं। 14 साल की उम्र में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम करने वाली मोनाली साल 2010 में टीवी अभिनेता और सिंगर मियांग चांग के साथ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं।
आइये, आज हम आपको मोनाली ठाकुर की जिंदगी से जुड़ी खास बातें बताते हैं। क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स...