पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंडिया के 8 होमोसेक्शुअल CELEBS: किसी ने किया इकरार, किसी ने की शादी!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र द्वारा दी गई पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका धारा 377 के संदर्भ में दी गई थी। गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें उसने गे संबंधों को मंजूरी दी। हाईकोर्ट ने 2 जुलाई 2009 को समलैंगिक संबंधों को मान्यता देते हुए धारा 377 को असंवैधानिक करार दिया था।जब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को पलट दिया तो केंद्र ने एक याचिका दायर की और फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा, जिसे मंगलवार (28 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
क्या है धारा 377:
धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के अनुसार कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती प्रकृति के विरुद्ध में किसी भी व्यक्ति, महिला और जानवर के साथ यौन संबंध स्थापित करता है, तो उसे अपराध सिद्ध होने की स्थिति में आजीवन कारावास या दस वर्षों की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लग सकता है।
कितने प्रकार के सेक्स संबंध:
हेट्रोसेक्शुअल: विपरीत लिंगों में बनने वाले संबंध यानी पुरुष का महिला से और महिला का पुरुष से।
होमोसेक्शुअल: समान लिंगों में बनने वाले संबंध यानी पुरुष का पुरुष से और महिला का महिला से।
बायसेक्शुअल: ऐसे इंसान जो पुरुष और महिला दोनों से संबंध बनाना पसंद करते हैं। इस प्रकार के इंसानों की संख्या काफी ज्यादा मिलती है।
एससेक्शुअल: ऐसे इंसान जो महिला या पुरुषों से दोस्ती करना पसंद करते हैं, लेकिन कभी उन्हें सेक्स संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती।
होमोसेक्शुअल सेलिब्रिटीज:
दुनियाभर में इस तरह के संबंध बनाने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या है। आम इंसानों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज में भी यह संबंध बहुतायत देखे जा सकते हैं। भारत में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो समलैंगिक संबंधों के लिए प्रसिद्ध हो चुके हैं। इनमें से कुछ तो खुलकर इस बात का इजहार कर चुके हैं कि वे 'गे' हैं। आइये जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बार में...