पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • See Photos Of India Beach Fashion Week 2015

PHOTOS: ‘बीच इज़ द न्यू रैम्प’ थीम पर हुआ IBFW, लीसा हेडन बनीं शो स्टॉपर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवा. हाल ही में गोवा में बीच वेयर फैशन शो का आयोजन हुआ। जीओनी स्मार्ट फोन स्पॉन्सर्ड इस फैशन शो के मौके पर रैम्प पर समुद्र, रेतीले तटों और समुद्र के भीतरी रंगों का जादू सिर चढ़कर बोला। यह फैशन इवेंट यूवीएआर ग्लोबल का कॉन्सेप्ट है। 'बीच इज़ द न्यू रैम्प' के स्टेटमेंट के साथ बीचवेयर, रिजॉ़र्ट वेयर और डेस्टिनेशन ब्राइड के कलेक्शन पेश किए गए।
ख़ुशगवार कलेक्शन के लिए मशहूर अनुपमा दयाल ने अपने कलेक्शन को नाम दिया मस्ती। सप्तरंगी लहरों को रैम्प पर आते-जाते देखा जा सकता था। हाइ फ्रंट स्लिट कुर्तों तथा साड़ी व बिकिनी के मेल सारिनी को चटख रंगों में पेश किया। साथ ही समुद्र के रंगों से इंस्पायर्ड ड्रेसेस भी प्रस्तुत कीं।
पहले दिन विधि वाधवानी ने भी अपना कलेक्शन पेश किया। लीसा हेडन इनकी शो स्टॉपर रहीं। इसके बाद हर्ष अग्रवाल ने अपना कलेक्शन पेश किया। समुद्री रंगों और तट के नज़ारे ड्रेसेस पर दिखाई दिए। ऊंची स्लिट वाले कपड़े इस कलेक्शन में खास रहे।
इंडिया बीच फैशन वीक ने पहली बार फैशन शोज़ में एक ट्रेंड सेट किया। वेन्यू पर ही पॉप अप शॉप्स बनाई गई थीं, जहां डिज़ायनर अपने कलेक्शन को रैम्प पर पेश करने के बाद, मेहमानों के ख़रीदने के लिए रख सकते थे। अपने आप में इस यूनीक एक्सपेरिमेंट ने ख़ूब दाद बटोरी।
5-6-7 फरवरी तक चले इस शो के पहले दिन टैलेन्ट हाउस के बैनर तले नित्या डिजाइन्स की अनीत सिहाग और नितिन गुप्ता, पेपर डॉल्स की नेहा भोगल और अक्षय कल्माड़ी तथा चिराग नैनानी ने अपने कलेक्शन पेश किए। नित्या ने गाउन, मैक्सी और फ्रॉक्स के डिज़ायन्स में अपना हुनर दिखाया, वहीं पेपर डॉल्स कम्पनी ने बीच और रिज़ॉर्ट वेयर का कलेक्शन तैयार किया।
चिराग नैनानी के कलेक्शन में इंडीगो का इस्तेमाल करके, एसिमिक्ट्रिक ड्रेसेस, लॉन्ग ड्रेसेस और गाउन बनाए। कॉटन में बने इस कलेक्शन को न केवल पसंद किया गया बल्कि ऑडियंस ने ख़रीदा भी।
आगे की स्लाइड्स में देखें इवेंट की कुछ फोटोज...