(मौजूदा जानकारी के अनुसार, यही वो कार है जिसे फिल्म 'जमाना' में इस्तेमाल किया गया और जो बाद में सलमान खान की पहली कार बनी।)
नोट : ‘स्टार्स फर्स्ट’ स्पेशल सीरीज के तहत आज हम आपको सितारों की पहली कार के बारे में बता रहे हैं। आगे इस सीरीज के तहत हम आपको सेलेब्स की लाइफ से जुड़े रोचक किस्सों और फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसमें पहली सैलरी, पहला प्यार से लेकर पहली जॉब तक सब शामिल होगा।
बॉलीवुड स्टार्स, बिजनेसमैन और क्रिकेटर्स के लिए लग्जरी कारें खरीदना कोई नई बात नहीं। करोड़ों कमानेवालों के लिए ये आम बात है। लेकिन कभी इन स्टार्स ने करियर के शुरुआती दिनों में या उससे भी पहले छोटी-मोटी या इस्तेमाल की जा चुकी कारों से अपना काम चलाया था।
सलमान खान के पास आज भले ही एक से एक लग्जरी कारें हों, लेकिन एक जमाने में उनके पास हेराल्ड कार थी। कुछ समय पहले एक इवेंट के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी पहली कार हेराल्ड थी, जो सेकंड हैंड थी। इस कार को फिल्म ‘जमाना’ (1985) में एक्टर ऋषि कपूर ने इस्तेमाल किया था। उनके पिता सलीम खान ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। शूटिंग खत्म होने के बाद जब ये कार सलमान को मिली तो भयानक स्थिति में थी।
सलमान के अनुसार, इस कार को चलाने से ज्यादा उन्होंने इसे धक्का लगाया था। दरवाजे ठीक से बंद नहीं होते थे, इसलिए वो चटखनी लगाकर रखते थे। ब्रेक का कोई भरोसा नहीं था, इसलिए कार को एक जगह रखने के लिए वो पहिए के पास बड़े-बड़े पत्थर रखते थे।
इन तमाम बातों के बावजूद सलमान को ये कार बहुत प्यारी थी, क्योंकि ये उनकी पहली कार थी।
आगे की स्लाइड्स में जानें बिग बी और किंग खान से लेकर सचिन तेंडुलकर और दूसरे सेलेब्स की पहली कार के बारे में...