पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Politicians And Their Favourite Car

BMW की सवारी करते हैं मोदी, जानें किस नेता के पास है कौन-सी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- पीएम की आधिकारिक गाड़ी BMW, इनसेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)
देश के 15वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 64वां जन्मदिन है। पीएम बनते ही सबसे पहले इस बात पर कयास लग रहे थे कि क्या वो अपनी पसंदीदा स्कॉर्पियो कार बदलेंगे। कुछ दिनों के इंतजार के बाद साफ हो गया कि उनकी आधिकारिक कार BMW होगी।
गुजरात के सीएम के तौर पर और बीजेपी के पीएम प्रत्याशी के तौर पर मोदी ने अपनी पसंदीदा स्कॉर्पियो कार को ही चुना। देशभर में चुनाव प्रचार के लिए वो इसी कार से घूमे। पीएम बनने से पहले दिल्ली आने के बाद भी मोदी इसी कार से चले थे, लेकिन पीएम बनते ही उन्होंने BMW कार में सवारी की।
मोदी ने छोड़ी पसंदीदा स्कॉर्पियो
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही मोदी की कार बदल गई थी। वैसे मोदी की पसंदीदा स्कॉर्पियो कार गुजरात सरकार की ऑफिशियल गाड़ी है। मोदी सालों से इसी बुलेटप्रूफ कार में घूमते नजर आ रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह में भी मोदी महिंद्रा स्कॉर्पियो से ही पहुंचे थे।
चुनाव के दौरान भरे गए हलफनामे के अनुसार मोदी के पास निजी कार नहीं है।
BMW है आधिकारिक कार- अभी देश के प्रधानमंत्री के लिए जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू की गाड़ियां इस्तेमाल होती हैं। यही देश के प्रधानमंत्री की आधिकारिक कार है। पीएम के काफिले में 6 से 10 BMW कारें होती हैं। इसके साथ ही करीब एक दर्जन X5 SUV कारें भी पीएम के काफिले का हिस्सा होती हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी बीएमडब्ल्यू गाड़ियां रखना ही पसंद करते हैं।
आगे पढ़ें सोनिया से मनमोहन तक नेताओं की कार के बारे में...