पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इन्होने की थी इंडिया की पहली गे मैरिज, जानिए लाइफ के FACTS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
65वें गणतंत्र दिवस पर भारत की कुछ दिग्गज हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान है, जो समाज सेवा, जन सूचना, विज्ञान और इंजीनियरिंग, ट्रेड और इंडस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, स्पोर्ट्स, सिविल सर्विसेज और आर्ट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार सम्मान पाने वालों में बॉलीवुड के कुछ चिर-परिचित चेहरे शामिल हैं तो क्रिकेट वर्ल्ड के सेलेब्स ने भी अपनी जगह बनाई है।
पद्मश्री अवॉर्ड्स लेने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेता परेश रावल के अलावा गोवा के रहने वाले फैशन डिजायनर वेंडेल रॉड्रिक्स का नाम भी शामिल है। रॉड्रिक्स बॉलीवुड-हॉलीवुड में टॉप के फैशन डिजायनर हैं।
गौरतलब है कि रॉड्रिक्स उस समय सुर्ख़ियों में आ गए थे, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने पुरुष मित्र जेरोम मेरोल से शादी कर ली थी। उन्हें पद्मश्री मिलने के एक दिन बाद ही स्थानीय बीजेपी यूनिट ने उनके इस सम्मान को समलैंगिक मुद्दे से जोड़ते हुए प्रहार किया है। बीजेपी ने दावा किया है कि यह अवॉर्ड समलैंगिकता को वैधानिकता प्रदान करेगा, यद्यपि उन्हें अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है।
गोवा बीजेपी यूनिट के प्रवक्ता विल्फ्रेड मेस्कुइता (Wilfred Mesquita) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, " मैं यह नहीं जानता कि रॉड्रिक्स 'गे' हैं या नहीं, लेकिन यदि ऐसा है तो यह सम्मान उनके सहयोगियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। उनके सहयोगी इस सम्मान के बाद ख़ुशी मना रहे होंगे। रॉड्रिक्स को मिला यह सम्मान समलैंगिकता को वैधानिकता प्रदान करेगा।" हालांकि, उन्होंने तुरंत ही बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा, "रॉड्रिक्स को यह सम्मान उनके कला-कौशल और समाज के प्रति उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है।"
आगे की स्लाइड्स में जानिए वेंडेल रॉड्रिक्स की जिंदगी से जुड़ी कुछ और बातें...
(तस्वीर में: बाईं साइड वेंडेल रॉड्रिक्स, दीपिका पादुकोण के साथदाईं ओर वेंडेल रॉड्रिक्स और उनके पुरुष मित्र जेरोम मेरोल)