पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंख़बर है कि जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु को इग्नोर किया है और उनसे ऐसे नज़रे चुराई हैं मानों वो बिपाशा को कभी जानते ही नहीं थे। दरअसल, यह हादसा हुआ मुंबई के एक रेस्त्रां में जहां बिपाशा भी मौजूद थी। वहां बिपाशा किसी के साथ डिनर कर रही थीं जब जॉन ने रेस्त्रां में एंट्री मारी। बिपाशा को देखकर जॉन बिल्कुल भी उत्सुक नहीं हुए। इससे पहले कि दोनों किसी ऐसी स्थिति में पड़ते कि दोनों में से एक दो शर्मिन्दा होना पड़ता, अचानक से जॉन का फोन बज पड़ा। जॉन को रेस्त्रां से बाहर निकलने का मौका मिल गया और वो फोन पर बात करते-करते बाहर चले गए। तो क्या जॉन की गर्लफ्रेंड प्रिया भी वहां आने वाली थी ? क्या बिपाशा के लिए हरमन बवेजा भी वहां आने वाले थे ? इन बातों का तो पता नहीं लेकिन इतना ज़रूर है कि अब दोनों में कुछ भी बाकि नहीं है!
1996 से 2002 तक बिपाशा बसु का डिनो मोरिया के साथ अफेयर चला था। फिर जिस्म की शूटिंग के दौरान, बिपाशा को जॉन से प्यार हो गया और दोनो साल 2011 की शुरूआत तक साथ रहे। फिर बिपाशा-शाहिद के अफेयर की भी खबरे आईं।फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिपाशा का किसिंग एपिसोड भी जगज़ाहिर है। दम मारो दम की शूटिंग के दौरान बिपाशा और राणा के अफेयर की भी खबरे आईं। आजकल बिपाशा का नाम हरमन बवेजा के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
आगे तस्वीरों पर क्लिक कीजिए और जानिए कि KISS-किस के फेर में पड़ चुकी हैं बिपाशा?
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.