(फाइल फोटो- ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी)
नोट : ‘स्टार्स फर्स्ट’ स्पेशल सीरीज के तहत आज हम आपको सितारों के पहले प्यार के बारे में बता रहे हैं। आगे इस सीरीज के तहत हम आपको सेलेब्स की लाइफ से जुड़े रोचक किस्सों और फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसमें पहली सैलरी, पहली कार लेकर पहली जॉब तक सब शामिल होगा।
फिल्म इंडस्ट्री में रोज ही नए रिश्ते बनते-बिगड़ते हैं। स्टार्स के अफेयर्स के किस्से आम बात हैं। कई स्टार्स तो ऐसे हैं जो फेमस होने से पहले किसी रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब वो रिश्ता टूट चुका है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं ऐश्वर्या राय, जिनके अफेयर कभी मीडिया की नजरों से बच नहीं सके।
राजीव को डेट कर चुकी हैं ऐश्वर्या
विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय के लाखों दीवाने हैं। यहां तक कि शादी होने और मां बनने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद ऐश्वर्या का सबसे पहले सुपरस्टार
सलमान खान के साथ नाम जुड़ा। दोनों के प्यार के किस्से सालों तक सुर्खियों में रहे।
सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा। इसके बाद ऐश ने अभिषेक से शादी कर ली। अब तक ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि सलमान ऐश्वर्या के फर्स्ट लव थे, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। दरअसल, ऐश्वर्या का नाम इससे पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ भी जुड़ चुका है, जो ऐश के मॉडलिंग के दिनों में उनके ब्वॉयफ्रेंड थे।
आगे की स्लाइड्स में जानें सोनाक्षी और कई बॉलीवुड स्टार्स के पहले प्यार के बारे में...