बीते रोज मुंबई में मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड्स सेरेमनी फिल्मफेयर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज ने विभिन्न कैटेगरीज में अवॉर्ड्स अपने नाम किए तो कई स्टेज पर अपने परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुए। बॉलीवुड की लगभग हर हस्ती चाहे वह संगीत के क्षेत्र से हो या एक्टिंग के, डायरेक्शन की फील्ड से हो या प्रोडक्शन की, इस अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनी।
हर साल होने वाले इस समारोह का बॉलीवुड के साथ-साथ दुनियाभर को बेसब्री से इंतज़ार रहता है, क्योंकि यह बॉलीवुड के सबसे प्रमुख और सबसे पुराने अवॉर्ड्स में से एक है। 1954 से लगातार यह सम्मान फिल्म जगत में जारी है। इसे इसी साल भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' की तरह ही शुरू किया गया था। गौरतलब है कि 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' भारतीय सिनेमा का'एकेडमी अवॉर्ड्स' (हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान) है।
फिल्मफेयर को सबसे पहले क्लेयर अवॉर्ड्स या क्लेयर के नाम से जाना जाता था। आइये, जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्हें सबसे पहले इस सम्मान से सम्मानित किया गया था और इस अवॉर्ड्स के बारे में कुछ और खास बातें...