पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉलीवुड की 10 सफल जोड़ियां, कोई 48 कोई 23 सालों से निभा रहा साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- शाहरुख खान और गौरी छिब्बर खान)
जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने 9 दिसंबर (2014) को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई। 64 साल की एक्ट्रेस शबाना आजमी जावेद की दूसरी पत्नी हैं। इस मौके पर शबाना आजमी ने ट्विटर पर लिखा- हम आज भी दोस्त की तरह हैं। शादी से हमारी दोस्ती को जरा भी फर्क नहीं पड़ा।
बी-टाऊन में जहां रिश्तों की उम्र कुछ महीनों या सालों की होती है। वहीं कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं जिन पर बी-टाऊन को नाज है। चकाचौंध के पार इन जोड़ियों ने शालीनता से अपने रिश्ते को हमेशा ही दुनिया के सामने पेश किया। इन सितारों में जहां बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन-जया, जावेद-शबाना, दिलीप कुमार-सायरा बानो का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वहीं नई जनरेशन में शाहरुख-गौरी, मलाइका और अरबाज खान जैसे सितारे भी इसके उदाहरण हैं।
शाहरुख खान और गौरी
शादी- 1991, 23 साल
बॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोड़ियों में शुमार शाहरुख और गौरी की प्रेमकथा को भला कौन नहीं जानता। इस कपल ने अपनी मैरिड लाइफ को बेहद शानदार ढंग से मेंटेन किया। गौरी के प्रति शाहरुख का सम्मान कई मौकों पर दिखा है। इतना ही नहीं गौरी को लेकर जब भी चर्चा होती है, शाहरुख उसी रूमानियत से अपनी लवस्टोरी को बयां करते हैं, मानों अभी कल की ही बात हो। शाहरुख और गौरी ने वर्ष 1991 में शादी की थी। गौरी के परिवार के विरोध के बावजूद शाहरुख ने न केवल उन्हें मनाया बल्कि अपनी बात पर खरे भी उतरे। इस कपल की शादी को 23 साल पूरे हो गए हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसी ही कुछ और चर्चित जोड़ियों के बारे में...