(फाइल फोटो- अपनी मर्सडीज 500 SL कार में रतन टाटा।)
भारत के सबसे सम्मानित और सफल उद्योगपतियों में एक रतन टाटा की लाइफ सादगी भरी है। बस वे कारों के बड़े दीवाने हैं। हर रविवार दो पालतू कुत्तों के साथ खेलना और मरीन ड्राइव पर कार में घूमने जाना उन्हें बेहद पसंद है।
कई लेटेस्ट कारों का कलेक्शन
महज़ एक लाख रुपए वाली नैनो कार लाने वाले रतन टाटा को कारों का क्रेज है। लेटेस्ट मॉडल की कारें वे अपने कलेक्शन में शामिल करते रहते हैं। उनके पास सफेद 508 बीएचपी जगुआर XFR स्पोर्ट्स सलून है। इसकी ड्राइव उन्हें भाती है।
उनकी दो दशक पुरानी Chrysler Sebring मुश्किल से 1000 मील चली है। देखकर लगता नहीं कि कभी शोरूम से बाहर आई होगी। इसका मरून कलर टाटा को इतना पसंद है कि उन्होंने 1998 में दुबई में इंडिका का मॉडल इसी रंग में लॉन्च किया।
अमेरिकी कार ब्रांड्स के प्रति वे सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। इसकी Cadillac XLR उनकी फेवरेट है। 2009 में टाटा ने फरारी कैलिफोर्निया मंगवाई थी। उनके कलेक्शन में माज़राती क्वात्रोपोर्ते (Maserati Quattroporte), मर्सडीज़ एसएल 500 और लैंड रोवर फ्रीलैंडर भी शामिल हैं। वे हमेशा धीमी गति से ड्राइव करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें उनके आलीशान मैंशन के बारे में...