(फाइल फोटो- महेश भट्ट और परवीन बाबी)
बॉलीवुड में ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन प्यार के तमाम किस्से हैं। मगर कुछ प्यार की कहानियां ऐसी होती हैं, जो किसी ना किसी कारण से दिलो-दिमाग पर छा जाती हैं। ऐसी ही एक स्टोरी है फिल्मकार महेश भट्ट और अपने जमाने की बोल्ड अभिनेत्री परवीन बाबी की। ये लव स्टोरी इंडस्ट्री में हमेशा ही चर्चा में रही है। उनकी ये प्रेम कहानी दर्द से भरी है।
कुछ समय पहले प्रतिष्ठित मैगजीन ‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने एक्ट्रेस परवीन बाबी से अपने रिश्ते, प्यार और उन्हें तनहा छोड़ देने की पूरी कहानी पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने परवीन की जिंदगी और उनकी मौत पर दुख भी व्यक्त किया।
करियर के चरम पर किया महेश से प्यार
परवीन अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, जब वो महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। साल 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं। अपने जमाने की सुपरस्टार परवीन और महेश ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि इनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह थी। जब दोनों साथ होते थे, तो स्टारडम कहीं पीछे छूट जाता था। घर पर परवीन एक साधारण लड़की होती थीं, जो महेश को पागलों की तरह प्यार करती थीं। लेकिन इस प्यार भरी कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ।
डॉक्टरों के अनुसार, परवीन मानसिक रूप से बीमार थीं और उस बीमारी का इलाज भी संभव नहीं था। महेश ने अमेरिका तक में उनका इलाज करवाया, लेकिन वो ठीक नहीं हुईं। इससे परेशान होकर महेश परवीन को छोड़ अपनी पत्नी के पास लौट गए। इसके बाद महेश पर परवीन के स्टारडम का फायदा उठाने और उन्हें इस्तेमाल करने का आरोप तक लगा। इसी दौरान महेश ने फिल्म ‘अर्थ’ लिखनी शुरू की थी, जो उनकी जिंदगी की सच्चाई थी।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें ऐसी ही कुछ चर्चित लव स्टोरीज के बारे में...