हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कहा है कि वो शाहरुख खान से बड़ी शख्सियत हैं। गौरी इस समय अपने इंटीरियर डिजाइनिंग के बिजनेस के सिलसिले में दुबई में हैं। इस दौरान उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक सुपर स्टार की पत्नी होने के बाद भी वे अपने पति की छत्रछाया से मुक्त हैं।
गौरी छिब्बर ने शाहरुख खान से तब शादी की थी जब वो करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शादी के बाद ही शाहरुख खान की पहली फिल्म रिलीज हुई थी और अब शाहरुख बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और गौरी स्टार पत्नी।
स्टार पत्नी होने के बाद ही गौरी लाइम लाइट में आईं हैं। हालांकि, आज वो खुद की इंटीरियर डिजाइनिंग की फर्म चलाती हैं, कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं और शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की को-फाउंडर भी हैं।
गौरी खान के अलावा ऐसी कई सेलेब्स हैं जो किसी स्टार से रिलेशनशिप के बाद ही सुर्खियों में आए। ऐसा ही एक नाम धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने का भी आता है, जिन्हें अब कई अवॉर्ड्स फंक्शंस और फिल्मी इवेंट्स में देखा जाता है।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही स्टार्स के लाइफ पार्टनर के बारे में...