(ऋतिक रोशन की भांजी सुनारिका सोनी (बाएं) और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा।)
काफी दिनों से श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। खबर ये भी है कि वो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को असिस्ट कर रही हैं। जाह्नवी करियर के लिए कोई फील्ड चुनें, लेकिन अभी से ही वो एक सेलिब्रिटी बन गई हैं।
लगातार अपनी एक्ट्रेस मॉम के साथ हर अवॉर्ड फंक्शन और फिल्मी इवेंट्स में देखी जाने वाली जाह्नवी फैशन और स्टाइल के मामले में भी बिल्कुल अपडेट हैं। अक्सर स्टार किड्स वक्त से पहले ही काफी पॉपुलर हो जाते हैं।
ऐश्वर्या राय की 2 साल की बेटी हो या शाहरुख के बच्चे, मीडिया और फैन्स हमेशा इन्हें देखना और इनके बारे में जानना चाहते हैं।
वहीं, कई स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। इनमें से कोई अभी पढ़ाई कर रहा है तो कोई फिल्मों में आने की तैयारी।
सोनारिका सोनी- सोनारिका
ऋतिक रोशन की बड़ी बहन सुनैना की पहले पति से हुई बेटी हैं। गौरतलब है कि ऋतिक की बहन ने दो शादियां की हैं। सोनारिका स्टार परिवार से होने के बावजूद लाइमलाइट से दूर हैं और अपने पिता के साथ रहती हैं। हालांकि, वो रोशन फैमिली के फंक्शंस में हमेशा शामिल होती हैं।
कृष्णा श्रॉफ- जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है, लेकिन उनकी एक बेटी कृष्णा भी है। एक-दो बार कृष्णा अपने पिता के साथ स्पॉट की गईं, लेकिन वो अधिकतर मीडिया से दूर ही रहती हैं। खबरों के अनुसार, कृष्णा भी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी, लेकिन बतौर एक्टर नहीं।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में...