मिस वर्ल्ड 2014 का खिताब इस बार मिस साउथ अफ्रीका को गया है। भारत की ओर से इस कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया कोयल राणा हिस्सा ले रही थीं। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में कोयल 121 कंटेस्टेंट्स में से टॉप 10 में तो शामिल रहीं, लेकिन टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं।
हालांकि, इस प्रतियोगिता में उन्होंने ‘बेस्ट डिजाइनर अवॉर्ड’ जीता। 21 साल की कोमल को ‘ब्यूटी विद अ परपज’ टाइटिल भी मिला।
कोयल राणा की लाइफ के कुछ फैक्ट्स
* दिल्ली में पली-बढ़ी कोयल की स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी यहीं से हुई। उन्होंने बिजनेस स्टडीज से बैचलर की डिग्री ली है। इसके बाद इंटरनेशनल फाइनेंस में हायर एजुकेशन उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ली।
* अप्रैल 2014 में उन्होंने मुंबई में मिस इंडिया 2014 का टाइटिल जीता था। इससे पहले कोयल 2008 में मिस इंडिया टीन और 2009 में मिस यूनिवर्सल टीन का ब्यूटी टाइटिल भी जीत चुकी हैं।
* मॉडलिंग करियर से अलग कोयल को स्पोर्ट्स में रुचि है। उन्हें स्विमिंग और बैडमिंटन पसंद है। इसके अलावा, वो सेमी क्लासिकल और कंटम्परेरी डांस में ट्रेन्ड हैं।
* कोयल सिंपल लिविंग में यकीन रखती हैं और कम से कम मेकअप करती हैं, लेकिन उनके मेकअप में काजल और लिपग्लॉस सबसे ज्यादा जरूरी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कोयल राणा के फेसबुक अकाउंट से ली गई उनकी कुछ फोटोज...