पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समीरा के हुए हाथ पीले, अब CELEBS जोड़ियों की शादी का इंतज़ार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साल 2014 में शादियों का दौर शुरू हो चुका है और सेलिब्रिटीज के बारे में ऐसी ही खुशखबरी मिलनी शुरू हो गई है। जनवरी की शुरुआत में ही जहां बॉलीवुड में अपनी शानदार बॉडी के लिए मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम और प्रिय रुंचैल की शादी की खबर आई तो वहीं बीते रोज (21 जनवरी) अभिनेत्री और मॉडल समीरा रेड्डी ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड अक्षय वर्दे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया।
दोनों ही सेलिब्रिटीज में एक बात कॉमन है कि उन्होंने लव मैरिज की है। जॉन, प्रिया के साथ काफी समय से रिलेशन में थे तो समीरा और अक्षय के बीच भो पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। खैर, जॉन और समीरा ने तो गुपचुप तरीके से शादी कर सबको सरप्राइज दे दिया, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं, जिनके बीच लंबे समय से रिश्ता चला आ रहा है।
इन सेलिब्रिटीज में से कुछ के बारे में कभी-कभी ये ख़बरें भी आईं कि वे शादी करने जा रहे हैं, लेकिन आज तक यह खुशखबरी नहीं सुनाई है। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ जोड़ियों से, जो एक-दूसरे के साथ रिलेशन में तो हैं, लेकिन शादी अब तक नहीं रचाई है। जाने कब ये सेलिब्रिटीज अपने फैंस का इंतज़ार ख़त्म कराएंगे और शादी की खुशखबरी सुनाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में जानें बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिनकी शादी का इंतज़ार सभी को है...