25 साल की हुईं एक्ट्रेस और मॉडल निकोल फारिया 2010 में ब्यूटी टाइटिल ‘मिस अर्थ’ जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं। वो भारत की ओर से ये खिताब जीतने वाली पहली महिला हैं। इसके बाद निकोल फिल्म ‘यारियां’ में भी नजर आ चुकी हैं।
15 की उम्र में रखा फैशन इंडस्ट्री में कदम
दिल्ली, मुंबई और कोलंबो (श्रीलंका) की फैशन इंडस्ट्री में निकोल ने 15 साल की उम्र में ही पहचान बना ली थी। 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। खुद निकोल कह चुकी हैं कि मिस अर्थ बनने के बाद से उनकी लाइफ काफी बदल गई है। अब उनके पास नाम और काम दोनों ही हैं।
बन चुकी हैं किंगफिशर गर्ल भी
बेंगलुरु में पली-बढ़ी निकोल कई फैशन शोज (लैक्मे फैशन वीक, विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक, कोलंबो फैशन वीक) में शिरकत कर चुकी हैं। 2014 में वो किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर गर्ल भी बन चुकी हैं। इसकी शूटिंग फिलीपींस में हुई थी। इसके अलावा निकोल एली, कॉस्मोपॉलिटन, वोग जैसी मैगजीन्स के कवर पर आ चुकी हैं।
निकोल फारिया की फैमिली
उनके पिता इआन फारिया गोवा से हैं और मोटीवेशनल स्पीकर और कॉरपोरेट ट्रेनर हैं। निकोल का एक बड़ा भाई भी है जो रियल एस्टेट के बिजनेस में है। वहीं, उनकी दादी प्रेम ज्योति ट्रस्ट नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। निकोल की स्कूल और आगे की पढ़ाई बेंगलुरु से ही हुई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें निकोल फारिया की कुछ फोटोज...