(फाइल फोटो- दीया मिर्जा)
दीया मिर्जा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका करियर ज्यादा कामयाब नहीं रहा, लेकिन उन्हें हमेशा पसंद किया गया। दीया 33 साल (9 दिसंबर, 1981) की हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन साहिल संघा से शादी की है।
साल 2000 में मिस एशिया-पैसिफिक इंटरनेशनल का टाइटिल जीतने के बाद दीया मिर्जा ने फिल्मों का रुख किया था। 2001 में एक्टर आर. माधवन के साथ उन्होंने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए दीया ने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के कई अवॉर्ड जीते।
खूबसूरती के साथ ही उनकी एक्टिंग को भी पसंद किया गया, लेकिन वो ये कामयाबी दोहरा नहीं पाईं।
‘रहना है तेरे दिल में’ के बाद दीया ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘दम’, ‘दस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘कैश’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन सफलता उनसे दूर ही रही। दीया की गिनती बॉलीवुड के वन फिल्म वंडर स्टार्स में होती है, जो पहली फिल्म जैसा कमाल दोहरा नहीं पाई और सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गए।
कहते हैं, बॉलीवुड में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक सफल ब्रेक की जरूरत होती है। लेकिन यहां ऐसे स्टार्स की लंबी लिस्ट है, जो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी लाइमलाइट से गायब हो गए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में...