फिल्म तेरी मेरी कहानी के एक हिस्से में प्रियंका और शाहिद कपूर ने ऑनलाइन डेटिंग का सहारा लिया था और एक दूसरे के करीब आए थे। अगर अभी भी आप सच्चे प्यार से नदारत हैं, अपने साथ एक हमसफर को खड़ा देखना चाहते हैं, तो माउस के कुछ क्लिक से आप भी फिल्म में प्रियंका और शाहिद की तरह अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। विज्ञान और टैकनोलजी के ज़रिए सच्चा प्यार पाना अब आसान हो चुका है। इंटरनेट के ज़रिए उस ख़ास शख़्स को ढूंढ़ने की प्रकिया को Online Dating (ऑनलाइन डेटिंग) कहते हैं। आज से 15 साल पहले, अप्रैल 1995 में सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटिंग साइट लॉन्च हुई थी और आज सिर्फ 90 मिलियन अमेरिकी ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की जनता भी डेटिंग के पुराने तौर-तरीकों को छोड़कर ऑनलाइन डेटिंग के ज़रिए अपना पार्टनर तलाश रही है।
आगे तस्वीरों पर क्लिक कीजिए और जानिये कि ऑनलाइन डेटिंग यानी की इंटरनेट पर प्यार होता कैसे है ?