प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका लुक बदला हुआ था। वो डार्क मेहरून रंग के कोट में थे। मोदी एक ऐसे पीएम हैं जिनके ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हमेशा होती है, चाहें बात भारत के राज्यों में जाने की हो या फिर विदेशी दौरों की।
अब तक मोदी ने न सिर्फ अपने काम, बल्कि अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से भी सबको कायल कर दिया। 100 दिनों के कार्यकाल में उन्होंने कई प्रदेशों की यात्रा की और कई विदेश दौरों पर भी गए। इस दौरान
कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक और भूटान से लेकर नेपाल तक नरेंद्र मोदी कई अलग-अलग लुक्स में नजर आए।
चुनावों के समय भी नरेंद्र मोदी का कुर्ता, जैकेट और घड़ी का स्टाइल खासा चर्चित हुआ था। तब मोदी कुर्ता और नेहरू जैकेट की डिमांड अचानक ही बढ़ गई थी।
देश के कई डिजाइनर्स ने भी उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड नेता चुना तो और कई वेबसाइट्स द्वारा हुई ऑनलाइन वोटिंग में भी मोदी टॉप पर रहे थे।
आज हम आपको बताएंगे चुनावी रैलियों से लेकर पीएम बनने के बाद देश-प्रदेश की यात्राओं के दौरान बीते दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ खास लुक्स के बारे में, जो उन्होंने अलग- अलग मौकों पर अपनाए।
आगे की स्लाइड्स में देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिफरेंट लुक्स...