सेलिब्रिटीज की जिंदगी में उतार-चढ़ाव हमेशा आते रहते हैं। कभी उन्होंने भेंट में गुलदस्ते मिलते हैं तो कभी कांटों के रास्ते से भी गुजरना पड़ता है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री से सिंगर बनी
प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ। 'वाल स्ट्रीट' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपना यह दर्द बताया है।
इस इंटरव्यू के द्वारा उन्होंने बड़े ही सहज ढंग से उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें नफरत की नजर देखते हैं। साथ ही प्रियंका ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने किस तरह कुछ सालों में नस्लभेदी अनुभवों को बर्दाश्त किया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें आतंकवादी तक कह डाला।
प्रियंका चोपड़ा के इस इंटरव्यू वाला वीडियो 19 जनवरी को वाल स्ट्रीट के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक लगभग 8000 बार देखा चुका है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए, प्रियंका चोपड़ा ने कैसे वाल स्ट्रीट को बताया अपना दर्द...