तस्वीरें खिंचवाना और पोज देना बॉलीवुड स्टार्स के लिए आम बात है। कई बार स्टार्स की ऐसी तस्वीरें भी सामने आती हैं, जिसे शायद वो कभी देखना नहीं चाहेंगे।
गोविंदा की ऐसी ही एक तस्वीर है जिसमें वो शर्टलेस हैं। गोविंदा को इस रूप में शायद ही कभी उनके फैन्स ने देखा होगा, लेकिन इंटरनेट पर उनकी ये फोटो मौजूद है।
सलमान खान को तो कई बार आप बिना शर्ट के देख चुके होंगे, लेकिन गोविंदा को नहीं।
1990 के दशक में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेसेस के साथ सफल जोड़ी बनाने वाले एक्टर गोविंदा एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। जल्द ही उनकी नई फिल्म ‘किल-दिल’ रिलीज होगी।
गोविंदा बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर रहे हैं जो फिटनेस के मामले में काफी पीछे थे। उनके साथ के हीरो शाहरुख, सलमान और आमिर जहां आज भी यंग दिखते हैं। वहीं, गोविंदा अपनी उम्र से कहीं ज्यादा। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में वो फिट हुआ करते थे।
आलिया भट्ट से लेकर शिल्पा शेट्टी और शक्ति कपूर जैसे स्टार्स की भी ऐसी ही कुछ तस्वीरें आज हम आपको दिखाएंगे। खासकर शक्ति कपूर अपनी तस्वीरों को जरूर कभी देखना नहीं चाहेंगे। वहीं, कई स्टार्स के एक्सप्रेशंस भी अजीबोगरीब हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें स्टार्स की ऐसी ही कुछ तस्वीरें...