डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट आज अपना 65वां बर्थ डे मना रहे हैं। वो एक ऐसे फिल्मकार रहे हैं जिनकी फिल्में ही नहीं, बल्कि उनकी रियल लाइफ भी काफी बोल्ड रही है। बीते जमाने की एक्ट्रेस परवीन बाबी से खुलेआम इश्क फरमाने और लिव-इन में रहने के बात हो या फिर बेटी पूजा भट्ट के साथ विवादित फोटोशूट।
यूं तो महेश की जिंदगी से कई विवाद जुड़े, लेकिन पूजा भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए कराया गया उनका फोटोशूट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था। सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने पूजा के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट स्टारडस्ट मैगजीन ने करवाया था, जिसे उसने कवर पेज पर छापा था।
इस फोटो ने इतना विवाद खड़ा किया कि पूजा और महेश भट्ट, दोनों ने इस फोटो को फेक बताया। अब सच्चाई क्या है, ये तो वही जानें। एक बार महेश ने तो यहां तक कह दिया था कि पूजा उनकी बेटी ना होतीं तो वो उससे शादी भी कर लेते।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही रियल लाइफ KISS के बारे में जिन्हें लेकर हुआ हंगामा...