पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Real Life Bollywood Kisses Created Controversy

KISS DAY: सेलेब्स के KISS, जिनपर हुआ हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरी दुनिया में 13 फरवरी 'KISS डे' के रूप में मनाया जाता है। प्यार के इजहार के दिन यानी वेलेन्टाइन डे के ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस दिन का महत्त्व खासतौर से प्रेमी युगलों के लिए खास होता है। वैसे तो KISS कई तरह का होता है, लेकिन प्यार के प्रदर्शन के लिए जिस KISS का इस्तेमाल अमूमन होता है, वह है फ्रेंच KISS। कई देशों में प्रतिबंधित तो कई जगह प्यार के प्रदर्शन का सबसे अच्छा तरीका माने जाने वाला यह KISS कभी-कभी बड़े-बड़े विवाद खड़े कर देता है।
दुनियाभर के सेलिब्रिटीज की तो छोड़िए, भारतीय हस्तियों के साथ भी कई बार ऐसे KISSING विवाद हो चुके हैं, जिनके कारण वे न केवल सुर्ख़ियों में रहे, बल्कि अपने नाम एक नए विवाद को भी जोड़ा। एक्ट्रेस हो या एक्टर, जब-जब इन्होंने फिल्मों में KISS सीन दिए, तो सिनेमाघर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, लेकिन जब ऐसा ही कुछ उन्होंने रियल लाइफ में किया, तो वे विवादों में घिर गए।
शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गियर
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की प्रसिद्धि के यूं तो कई कारण हैं, जिनसे कभी उन्हें पॉजिटिव पब्लिसिटी मिली तो कभी नकारात्मक अनुभवों का सामना करना पड़ा। शिल्पा ने साल 2007 में एक किस को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। दिल्ली में एड्स जागरूकता अभियान के तहत जब मंच पर अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को KISS किया तो उन्हें खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। हालांकि, बाद में रिचर्ड ने पूरे देश से माफी मांग ली थी। मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि राजस्थान की एक स्थानीय अदालत ने शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश भी दे दिए थे।
आगे देखें सेलेब्स के ऐसे ही कुछ और चर्चित KISSES...