(फाइल फोटो- डांसर शक्ति मोहन(L) और आयुष्मान खुराना)
आयुष्मान खुराना एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने रियलिटी शो जीतने के बाद लोकप्रियता पाई और लगातार आगे बढ़ते चले गए। 30 साल के हो चुके आयुष्मान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। रियलिटी शो, टीवी और फिर फिल्मों में वो अब तक सफल होते आए हैं।
ऐसे कई लोग हैं जो रियलिटी शो के जरिए लाइम लाइट में आए और विनर रहे। कोई किसी म्यूजिक वीडियो में दिखा तो कोई रियलिटी शो में। इस पैकेज में जानिए कुछ ऐसे ही रियलिटी शो विनर्स के बारे में।
शक्ति मोहन, विनर, डांस इंडिया डांस-2
डांस रियलिटी शो में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकीं डांसर शक्ति मोहन इन दिनों 'झलक दिखला जा' में नजर आ रही हैं। वो 2009 में 'डांस इंडिया डांस' सीजन-2 की विनर रही हैं। इसी के बाद से उन्हें नाम और ख्याति मिली।
शक्ति पिछले साल आई फिल्म 'धूम 3' के गाने कमली... की असिस्टेंट कोरियोग्राफर रही हैं। इसके अलावा, वो एक इंटरनेशनल डांस शो जज कर चुकी हैं और अक्सर दूसरे डांस रियलिटी शो में नजर आती रहती हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही कुछ रियलटी शो विनर्स के बारे में...