पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actors Who Rejected Legendary Roles

सैफ की ठुकराई फिल्म से ही शाहरुख बने थे 'किंग ऑफ रोमांस'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 1000 हफ्ते पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। ये हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर और एवरग्रीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से न सिर्फ आदित्य चोपड़ा बतौर डायरेक्टर स्थापित हुए थे, बल्कि शाहरुख खान और काजोल के करियर में भी ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।
खासकर शाहरुख खान इसी फिल्म से रोमांस के किंग कहे जाने लगे थे। कम ही लोग जानते होंगे कि जिस फिल्म ने शाहरुख खान का करियर बना दिया, वो इसके लिए डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, आदित्य इस फिल्म के लिए लीड रोल में सैफ अली खान को लेना चाहते थे। उनके ना करने के बाद ही ये रोल शाहरुख खान के पास गया था और उसके बाद जो हुआ वो इतिहास है, जिसे सब जानते हैं।
हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में रोल्स रिजेक्ट करना और फिर फिल्म का सफल होना आम बात है। सैफ के मना करने के बाद भले ही ये फिल्म शाहरुख के खाते में आई हो, लेकिन शाहरुख खुद भी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', ‘3 ईडियट्स’ जैसी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं, जिससे कोई और एक्टर स्टार बन गया।
सलमान खान, ऋतिक रोशन और करीना कपूर से लेकर काजोल तक ऐसे स्टार्स की लंबी लिस्ट है, जिन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए और बाद में ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे की कुछ स्टार्स के बारे में जिन्होंने ठुकराई अहम फिल्में...