पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी के लिए सैफ-करीना तलाश रहे हैं आइलैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- सैफ अली खान और करीना कपूर खान।)
हाल ही में करीना ने अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया है। बॉलीवुड के इस ग्लैमरस स्टार कपल के लिए सेलिब्रेशन लगातार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि अगस्त में सैफ का जन्मदिन था और सितंबर में करीना का।
वहीं, अक्टूबर में इस कपल की शादी की सालगिरह भी है। इसलिए सैफ और करीना कपूर खान अपने-अपने फिल्म प्रोजेक्ट को विराम देकर अब वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, डेस्टिनेशन को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

सैफ और करीना कपूर खान 16 अक्टूबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाएंगे। पहले उन्होंने फ्रांस में इसे सेलिब्रेट करने का तय किया था, लेकिन अब दोनों किसी आइलैंड पर इसे मनाने की सोच रहे हैं।
करीना खुद किसी नई जगह की तलाश में जुटी हैं। वे चाहती हैं कि कोई बर्फ और ग्लेशियर वाली लोकेशन पर वे कुछ वक्त बिताएं। इसके पहले दोनों ने फ्रांस की उस जगह पर एनिवर्सरी मनाने का तय किया था, जहां कुछ दिन पहले एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने शादी की थी। लेकिन बाद में विचार बदल दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें किस जगह से बोर हो चुके हैं ये स्टार कपल...