बॉलीवुड अभिनेता
सलमान खान और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोमवार को स्कूटर पर सवार देखे गए। मौक़ा था सुजुकी के नए स्कूटर और बाइक की लॉन्चिंग का। सल्लू मियां ने जहां कंपनी की नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया वहीं, परिणीति ने न्यू स्कूटर को बाज़ार में उतारा। गौरतलब है कि सलमान इस कंपनी की मोटरसाइकिल का विज्ञापन कर चुके हैं।
जापानी टू व्हीलर कंपनी सुजुकी ने सोमवार को मार्केट में दो नए प्रोडक्ट उतारे हैं। एक मोटरसाइकिल GIXXER और स्कूटर LET'S. कंपनी के अनुसार, वह इस साल मार्केट में दो और नए प्रोडक्ट पेश करेगी और दुनिया की सेकंड लार्जेस्ट कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।
सोमवार को लॉन्च हुए कंपनी के दोनों प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को खासतौर से इनवाइट किया गया। इस दौरान दोनों सेलिब्रिटीज ने न केवल कंपनी के प्रोडक्ट्स को लोच किया बल्कि वहां मौजूद लोगों का हल्का-फुल्का मनोरंजन भी किया।
आइये, आगे की स्लाइड्स में देखते हैं इस दौरान कैमरे में कैद हुईं इन सेलेब्स की कुछ तस्वीरें...