पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी करें या न करें बच्चे ज़रूर चाहते हैं सलमान, देखें उनके प्यार की झलक!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले दिनों रिलीज हुई सलमान खान के एक्शन से भरपूर फिल्म 'जय हो' रिलीज हुई। इस फिल्म को उनकी पिछली फिल्मों की दमदार ओपनिंग नहीं मिली, जिससे लगता है कि यह कमाई के मामले में काफी पीछे रह जाएगी। हालांकि, सलमान खुद भी हमेशा कहते हैं कि उन्हें 200-300 करोड़ की कमाई से कोई लेना देना नहीं है।
वैसे, हम आपको बता दें कि वे सिनेमा से हटकर अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ खास बातों के लिए जाने जाते हैं। जैसे, उनके असफल लव अफेयर्स, उनकी समाजसेवी संस्था 'बीइंग ह्यूमन', उनका ज़ल्द आने वाला गुस्सा और बच्चों के प्रति उनका ढेर सारा प्यार।
उन्होंने अब तक शादी नहीं कि है, लेकिन बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखकर यह ज़रूर कहा जा सकता है कि यदि वे शादी कर चुके होते तो आज एक बहुत अच्छे बाप भी कहला रहे होते। वैसे, एक बार उनसे यह पूछा गया कि क्या वे शादी करना पसंद करेंगे? सलमान ने इसका जवाब दिया: "शादी करूं या ना करूं ,पर मैं बच्चों को काफी चाहता हूं और उन्हें रखना पसंद करूंगा।" वैसे, कुछ समय पहले सलमान बच्चा गोद लेने कि इच्छा भी बता चुके हैं।
बच्चों के प्रति सलमान का प्यार देखना हो तो किसी सोशल इवेंट पर या किसी पार्टी में जहां वे मौजूद हों, पहुंच जाइए। हमें बताने कि ज़रूरत नहीं, आप खुद समझ जाएंगे। हम आपको दिखाने जा रहे हैं सलमान के, बच्चों संग बिताए गए खुशनुमा पलों की कुछ तस्वीरें, देखें आगे की स्लाइड्स...